Tuesday, 25 June 2019

हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो ( HARNA TAB AAVASHYAK HO JAATA HAE JAB LADAYI APNO SE HO)

हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो |
और जीतना तब आवश्यक हो जाता है, जब लड़ाई अपने आप से हो | |

Image result for ALONE GUY PAINTING

मंज़िल मिले ये तो मुकधर की बात है, हम कोशिश ही न करें ये तो गलत बात है |
किसी ने बर्फ से पूछा आप इतने ठन्डे क्यों हो ?
बर्फ ने बड़ा अच्छा जवाब दिया -
"मेरा अतीत भी पानी ,मेरा भविष्य भी पानी , फिर गर्मी किस बात पे रखू | |

Image result for ice

गिरना भी अच्छा है दोस्तों , औकात का पता चलता हैं |
बढ़ते है जब हाथ उठाने को , अपनों का पता चलता है | |

सीख रहा हूँ अब मैं  भी , इंसानो को पढ़ने का हुनर |
सुना है, चेहरे पे किताबो से ज्यादा लिखा होता है | |

Image result for MAN READING FACE

रब ने नबाजा हमें ज़िन्दगी देकर , और हम शौहरत मांगते रह गए |
ज़िन्दगी गुजार  दी शौहरत के पीछे फिर मौहलत मांगते रह गए | |

ये कफ़न , ये जनाजे , ये कब्र सिर्फ बाते है मेरे दोस्त |
वर्ना मर तो इंसान तभी जाता है , जब याद करने वाला कोई न हो | |

Image result for MAN FLOAT ON DEAD SEA


यह समन्दर भी तेरी तरह खुदगर्ज निकला |
ज़िंदा थे तो तैरने न दिया , मर गए तो डूबने न दिया | |

क्या बात करे इस दुनिया की , हर शख्स के अपने अफ़साने है |
जो सामने है उसे लोग बुरा कहते है ;
और जिसे कभी  देखा ही नहीं उसे सब खुदा कहते है | |

Image result for old man in hospital

आज मुलाक़ात हुई जाती हुई उम्र से मैंने कहा ज़रा ठेहरो तो ,
वह हँसकर उठलाते हुई बोली, मैं  उम्र हूँ ठहरती नहीं ;
पाना चाहते हो मुझ को तो, मेरे हर कदम के संग चलो |

मैंने भी मुस्कुराते हुए कह दिया -
कैसे चलूँ  मैं बनकर तेरा हम कदम, तेरे संग चलने पर मुझे छोड़ना होगा
मुझको मेरा बचपन , मेरी नादानी , मेरा लड़कपन | |

तू ही बता दे कैसे समझदारी की दुनिया अपना लूँ ,
जहाँ है नफरते , दूरियां , शिकायतें  और अकेलापन |

Image result for old man alone images

मैं तो दुनिया ऐ चमन में  बस एक मुसाफिर हूँ  ,
गुजरते वक़्त के साथ एक दिन यु ही गुज़र जाऊंगा ,
 करके कुछ आँखों को नम , कुछ दिलो में यादे बनकर बस जाऊंगा  | |


                                              - हरिवंशराय बच्चन 

2 comments:

कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ( KOSHISH KARNE WALO KI KABHI HAAR NHI HOTI)

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालो की हार नहीं होती नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती...