Wednesday, 26 June 2019

कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ( KOSHISH KARNE WALO KI KABHI HAAR NHI HOTI)

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


Image result for ant struggle image


नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती


Image result for swimmer images


डुबकियां  सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


Image result for achievement man  images


असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधर करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार  नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


                                    - हरिवंशराय बच्चन 

No comments:

Post a Comment

कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ( KOSHISH KARNE WALO KI KABHI HAAR NHI HOTI)

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालो की हार नहीं होती नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती...