Wednesday, 26 June 2019

कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ( KOSHISH KARNE WALO KI KABHI HAAR NHI HOTI)

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


Image result for ant struggle image


नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती


Image result for swimmer images


डुबकियां  सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


Image result for achievement man  images


असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधर करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार  नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती


                                    - हरिवंशराय बच्चन 

छिप-छिप अश्रु बहाने वालों ( CHEEP CHEEP ASHRU BHANE WALO)

छिप-छिप अश्रु बहाने वालों !
मोती व्यर्थ लुटाने वालो  !
कुछ सपनो के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है |

Image result for sad man images

सपना क्या है? नयन सेज पर,
सोया हुआ आँख का पानी,
और टूटना है उसका ज्यों,
जागे कच्ची नींद जवानी,
गीली उम्र  बनाने वालों! डूबे  बिना नहाने वालों!
कुछ पानी के बह जाने से सावन नहीं मरा करता है |


Image result for sad man images


माला बिखर गई तो क्या है,
खुद ही हल हो गयी समस्या,
आँसू  गर नीलम हुए तो,
समझो पूरी हुई तपस्या,
रूठे दिवस मनाने वालों! फटी कमीज सिलाने वालों !
कुछ दीपक के बुझ जाने से आँगन नहीं मरा करता है |


Image result for SAD MAN IN NIGHT   images


खोता खुश भी नहीं यहाँ पर,
केवल जिल्द बदलती पोथी |
जैसे रात उतार चाँदनी ,
पहने सुबह धूप की धोती,
वस्त्र बदलकर आने वालों ! चाल बदलकर जाने वालों!
चंद खिलौनो के खोने से बचपन नहीं मरा करता है |


 Image result for HOPE FOR MAN  images


लाखों बार गगरियाँ फूटीं,
शिकन न आई पनघट पर,
लाखो बार कश्तियाँ डूबीं,
चहल-पहल वो  तट पर,
ताम की उम्र बढ़ाने वालों! लौ  की आयु घटाने वालों !
लाख करे पतझर कोशिश पर उपवन नहीं मरा करता है |


Image result for HOPE FOR MAN  images


लूट लिया माली ने उपवन,
लूटी न लेकिन गंध फूल की,
तूफानों तक ने छेड़ा पर,
खिड़की बंद न हुई धूल की ,
नफरत गले लगाने वालों ! सब पर धूल उड़ने वालो!
खुश मुखड़ों की नाराज़गी से दर्पन नहीं मरा करता है |

                 
                                                  - गोपाल दास

Tuesday, 25 June 2019

कुछ अधूरा रह गया ( KUCH ADHURA REH GYA )

किसी क्रासिंग पर  एक दिन 
दो अधूरे एक दूसरे से टकराये | 
वो बस भाग रहा था,
किस चीज़ से ?
यह पहेली सुलझाना भी उसकी दौड़ का हिस्सा था | 
किसी और से वो भी चली आ  रही थी,
सैकड़ों जवाबों में खुद को तलाशती हुई | 

Image result for couple first meeting

दो अधूरे मिले , एक दूसरे को पूरा किया | 
उसने उसे ठहरना सिखाया,
और उसने उसके जवाबो को 
उलट-पलट कर सरल कर दिया | 

Image result for SEPARATE COUPLE


शामें साथ बीती, चाँद एक साथ देखा गया,
वह बोलता रहता था, वो सुनती रहती थी, 
उसके सारे सवालों के जवाब उसकी ख़ामोशी दे देती थी | 

Image result for SEPARATE COUPLE

फिर एक दिन,
दोनों ने अपने लिए राहें पकड़ ली | 
कुछ समय पूरा होने के बाद 
दोनों के लिए फिर कुछ अधूरा रह गया,
अब फिर भटक रहे हैं ,
अपने अधूरे को पूरा करने | 

                                                               - अज्ञात 
 

हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो ( HARNA TAB AAVASHYAK HO JAATA HAE JAB LADAYI APNO SE HO)

हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो |
और जीतना तब आवश्यक हो जाता है, जब लड़ाई अपने आप से हो | |

Image result for ALONE GUY PAINTING

मंज़िल मिले ये तो मुकधर की बात है, हम कोशिश ही न करें ये तो गलत बात है |
किसी ने बर्फ से पूछा आप इतने ठन्डे क्यों हो ?
बर्फ ने बड़ा अच्छा जवाब दिया -
"मेरा अतीत भी पानी ,मेरा भविष्य भी पानी , फिर गर्मी किस बात पे रखू | |

Image result for ice

गिरना भी अच्छा है दोस्तों , औकात का पता चलता हैं |
बढ़ते है जब हाथ उठाने को , अपनों का पता चलता है | |

सीख रहा हूँ अब मैं  भी , इंसानो को पढ़ने का हुनर |
सुना है, चेहरे पे किताबो से ज्यादा लिखा होता है | |

Image result for MAN READING FACE

रब ने नबाजा हमें ज़िन्दगी देकर , और हम शौहरत मांगते रह गए |
ज़िन्दगी गुजार  दी शौहरत के पीछे फिर मौहलत मांगते रह गए | |

ये कफ़न , ये जनाजे , ये कब्र सिर्फ बाते है मेरे दोस्त |
वर्ना मर तो इंसान तभी जाता है , जब याद करने वाला कोई न हो | |

Image result for MAN FLOAT ON DEAD SEA


यह समन्दर भी तेरी तरह खुदगर्ज निकला |
ज़िंदा थे तो तैरने न दिया , मर गए तो डूबने न दिया | |

क्या बात करे इस दुनिया की , हर शख्स के अपने अफ़साने है |
जो सामने है उसे लोग बुरा कहते है ;
और जिसे कभी  देखा ही नहीं उसे सब खुदा कहते है | |

Image result for old man in hospital

आज मुलाक़ात हुई जाती हुई उम्र से मैंने कहा ज़रा ठेहरो तो ,
वह हँसकर उठलाते हुई बोली, मैं  उम्र हूँ ठहरती नहीं ;
पाना चाहते हो मुझ को तो, मेरे हर कदम के संग चलो |

मैंने भी मुस्कुराते हुए कह दिया -
कैसे चलूँ  मैं बनकर तेरा हम कदम, तेरे संग चलने पर मुझे छोड़ना होगा
मुझको मेरा बचपन , मेरी नादानी , मेरा लड़कपन | |

तू ही बता दे कैसे समझदारी की दुनिया अपना लूँ ,
जहाँ है नफरते , दूरियां , शिकायतें  और अकेलापन |

Image result for old man alone images

मैं तो दुनिया ऐ चमन में  बस एक मुसाफिर हूँ  ,
गुजरते वक़्त के साथ एक दिन यु ही गुज़र जाऊंगा ,
 करके कुछ आँखों को नम , कुछ दिलो में यादे बनकर बस जाऊंगा  | |


                                              - हरिवंशराय बच्चन 

कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ( KOSHISH KARNE WALO KI KABHI HAAR NHI HOTI)

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालो की हार नहीं होती नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती...